बॉलीवुड अभिनेत्री मेगा क्विज़ | क्या आप 20/20 स्कोर कर पाएंगे?
क्या आप खुद को बॉलीवुड का सच्चा प्रशंसक समझते हैं? अगर आपका जवाब "हाँ" है, तो यह बॉलीवुड एक्ट्रेस मेगा क्विज आपके लिए है। इस क्विज़ में हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग से लेकर आज के प्रसिद्ध स्टार्स तक संबंधित रोचक प्रश्न हैं। यह क्विज़ सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि आपको बॉलीवुड के इतिहास, फिल्मों और यादगार कलाकारों के बारे में नयी जानकारियाँ भी देगा। तो चलिए शुरू करते हैं और देखते हैं कि आप 20 में से कितने सही उत्तर दे पाते हैं।
1 ] " ट्रेजेडी क्वीन " के नाम से किस अभिनेत्री को जाना जाता है ?
A] मधुबाला
B] नर्गिस
C] मीनाकुमारी
D] नूतन
उत्तर -- मीनाकुमारी
रोचक तथ्य : मीनाकुमारी ने अपने अभिनय से दुःखभरे किरदारों को अमर बना दिया, इसलिए उन्हें ' ट्रेजेडी क्वीन ' कहा गया।
2 ] " ड्रीम गर्ल " के नाम से कौन प्रसिद्ध है ?
उत्तर -- हेमा मालिनी
रोचक तथ्य : 1977 में आई फिल्म " ड्रीम गर्ल " के बाद यह उपनाम हमेशा के लिए उनसे जुड़ गया।
3 ] फिल्म " मुगल - ए - आज़म " में अनारकली की भूमिका किसने निभाई थी ?
उत्तर -- मधुबाला
रोचक तथ्य : आज भी यह किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है।
4 ] फिल्म " मदर इंडिया " की मुख्य अभिनेत्री कौन थी ?
उत्तर -- नर्गिस
रोचक तथ्य : यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित होनेवाली शुरूआती भारतीय फिल्मों में शामिल थी।
5 ] रेखा की पहली हिंदी फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर -- फिल्म " सावन भादों "
6 ] फिल्म " गाइड " में रोजी का किरदार किस अभिनेत्री ने निभाया था ?
उत्तर -- वहीदा रहमान
7 ] ' धक् धक् गर्ल ' किस अभिनेत्री को कहा जाता है ?
उत्तर -- माधुरी दीक्षित
8 ] ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का किताब किस वर्ष जीता था ?
उत्तर -- 1994
9 ] प्रियंका चोपड़ा किस वर्ष मिस वर्ल्ड बनी थी ?
उत्तर --- 2000
10 ] सुष्मिता सेन ने कौन सा आंतरराष्ट्रीय ख़िताब जीता था ?
उत्तर -- मिस यूनिवर्स 1994
11] दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किस फिल्म से किया ?
उत्तर --- फिल्म " ओम शांति ओम "
12] आलिया भट्ट की पहली फिल्म कौन - सी थी ?
उत्तर -- स्टूडेंट ऑफ द ईयर
13 ] कंगना रनौत की पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर -- गैंगस्टर
14 ] ' हम दिल दे चुके सनम ' की नायिका कौन थी ?
उत्तर -- ऐश्वर्या राय
15 ] ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ' में 'सिमरन ' का किरदार किसने निभाया था ?
उत्तर -- काजोल
16 ] ' शेरशाह ' फिल्म की अभिनेत्री कौन थी ?
उत्तर -- कियारा आडवाणी
17 ] ' गंगूबाई काठियावाड़ी ' में मुख्य भूमिका किसने निभाई है ?
उत्तर -- आलिया भट्ट
18 ] ' पद्मावत ' फिल्म में रानी पद्मावती ' बानी थी ----
उत्तर -- दीपिका पादुकोण
19 ] 'क्वीन ' फिल्म की अभिनेत्री कौन थी ?
उत्तर -- कंगना रनौत
20 ] अमिताभ बच्चन की नायिका और माँ का रोल किन अभिनेत्रियों ने निभाया ?
उत्तर -- वहीदा रहमान, राखी गुलज़ार और शर्मिला टैगोर
📚 Suggested Reading (बॉलीमीज़ोंन पर यह भी पढ़ें )
अपना स्कोर जानिए : ---
0 – 5 — बॉलीवुड देखना अभी शुरू कीजिए।
6 – 10 — अच्छे दर्शक हैं।
11 – 15 — शानदार ज्ञान।
16 – 20 — आप सचमुच बॉलीवुड सुपरफैन हैं।
बॉलीवुड क्विज़ खेलने के फायदे : ---
1 ] बॉलीवुड इतिहास की जानकारी बढ़ती है।
2 ] पुरानी और नई फिल्मों के बारे में सीखने का अवसर मिलता है।
3 ] परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक गेम की तरह खेला जा सकता है।
4 ] प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
5] सिनेमा प्रेमियों के लिए यह ज्ञान और मनोरंजन का बेहतरीन मेल है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):---
1] यह बॉलीवुड क्विज़ किसके लिए है?
यह क्विज़ हर उस व्यक्ति के लिए है जिसे हिंदी फिल्मों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों में रुचि है।
2] क्या इसमें केवल पुरानी अभिनेत्रियाँ शामिल हैं?
नहीं। इसमें स्वर्णिम दौर से लेकर आधुनिक बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ शामिल हैं।
3] क्या मैं यह क्विज़ दोस्तों के साथ खेल सकता हूँ?
बिल्कुल। यह परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भी उपयुक्त है।
4] क्या आगे भी ऐसे क्विज़ प्रकाशित होंगे?
हाँ। समय-समय पर नई बॉलीवुड अभिनेत्रियों, अभिनेताओं, फिल्मों, गीतों और पुरस्कारों पर आधारित नए क्विज़ प्रकाशित किए जाएँगे।
बॉलीवुड केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुरानी अभिनेत्रियों ने अभिनय की मजबूत नींव रखी, जबकि नई पीढ़ी की कलाकारों ने उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
अगर आपने इस क्विज़ का आनंद लिया, तो अपने स्कोर को कमेंट में ज़रूर साझा करें और अपने दोस्तों को भी यह चुनौती दें कि वे 20 में से कितने सही उत्तर दे पाते हैं।
[अगले भाग में हम लेकर आएँगे और भी कठिन "Bollywood Actress Mega Quiz – Part 2", जिसमें होंगे 30 नए और चुनौतीपूर्ण प्रश्न। बने रहिए हमारे साथ!]

Post a Comment