google-site-verification: google42cb1798d102aebe.html आज के टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेता 2026 - BOLLYMEEZON

Header Ads

आज के टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेता 2026

 आज के टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेता 2026 – शाहरुख खान से कार्तिक आर्यन तक, जानिए किसका चल रहा है सबसे ज्यादा जादू                                



https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html


             बॉलीवुड की दुनिया में अभिनेता ही फ़िल्मों की असली पहचान बनाते है। हिन्दी सिनेमा के हर दौर में कुछ सितारें ऐसे सामने आते है जो अपने शानदार अभिनय क्षमता, मेहनत और अलग अंदाज़ के कारण दर्शकों के दिलों पर राज करते है। आज के दौर में भी अनेक ऐसे अभिनेता है, जिनकी फ़िल्में रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन जाती है तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड दर्ज कराती है।

          अभिनेता किंग खान की करिश्माई मौजूदगी, सलमान भाई का दमदार एक्शन, आमिर खान की परफेक्शन और नई पीढ़ी के सितारों की ऊर्जा इन सबने बॉलीवुड को नई उंचाईयों तक पहुँचाया है। यही वज़ह है कि हर वर्ष यह जानने के लिए उत्सुक रहते है कि आख़िर आज के समय में कौन से अभिनेता सबसे ज़्यादा लोकप्रिय और प्रभावशाली है।

         इस पोस्ट में हम आपको आज के टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेताओं के विषय में बताएँगे। जिन्होंने अपने अभिनय, व्यक्तित्व और सुपरहिट फ़िल्मों के दम पर हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ख़ास पहचान बनाई है।
  

शाहरुख खान  : ----                                        

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
 शाहरुख़ खान 

               अभिनेता शाहरुख खान ने 1992 में निर्माता गुड्डू धनोवा एवं ललित कपूर द्वारा निर्मित फ़िल्म "दीवाना" से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। अपनी पहली फ़िल्म में ही उन्हें 'बेस्ट मेल डेब्यू' का फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला था।

               शाहरुख़ खान का जन्म 2 नवम्बर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। आज उनको बॉलीवुड का "किंग खान" कहा जाता है। शाहरुख ने रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई, लेकिन उन्होंने समय के साथ कई तरह के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है।

               शाहरुख खान को "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" , "कुछ कुछ होता है" , "स्वदेश" , "चक दे इंडिया" और "पठान" जैसी फ़िल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाते है और दर्शकों के दिलों में भावनात्मक जुड़ाव पैदा करते है।

Telegram Channel Join Now
Whatsapp channel Join Now
Facebook Page Join Now
             

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
भाईजान सलमान खान

                       सलमान खान ने 1988 में निर्माता सुरेश भगत द्वारा निर्मित फ़िल्म "बीवी हो तो ऐसी" से अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में चर्चित अभिनेत्री रेखा, फारूक शेख थे, जबकि सलमान खान, रेणु आर्य के साथ अन्य भूमिका में थे।

                    सलमान खान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ है। उनका असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। सलमान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उनका अंदाज़ संवाद बोलने की शैली और एक्शन से भरपूर फ़िल्में दर्शकों को पसंद आती है।

                   उनको फ़िल्म "बजरंगी भाईजान" , "सुलतान" , "दबंग" और "टाइगर" जैसी फ़िल्मों ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाया। सलमान की फ़िल्मों में मनोरंजन, एक्शन और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसके कारण उनकी हर फ़िल्म का दर्शक बेसब्री से प्रतीक्षा करता है। 

आमिर खान : ----

                                        

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
परफेक्शन के माहिर आमिर खान 

          आमिर खान ने अपना फ़िल्मी करियर अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म "यादों की बारात" [1973] में एक बाल कलाकार के रूप में आरम्भ किया था। जबकि केतन मेहता द्वारा निर्देशित फ़िल्म "होली" [1984] में लीड रोल निभाया था।

           आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनका वास्तविक नाम आमिर हुसैन खान है। उन्हें मीडिया में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से जाना जाता है। आमिर खान वर्ष में कम ही फ़िल्में करते है, लेकिन प्रत्येक फ़िल्म में कुछ नया और अलग प्रस्तुत करने की कोशिश करते है।

           आमिर खान की "लगान" , "तारे ज़मीन पर" , "दंगल" , "पीके" और "3 इडियट्स" जैसी फ़िल्मों ने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की बल्कि समाज पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा है। उनकी खासियत यह है कि वे अपने किरदार के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाते है।

अक्षय कुमार : ----

                                       

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
                                                एक्शन हीरो अक्षय कुमार 

           अक्षय कुमार का फ़िल्मी पर्दे पर पदार्पण फ़िल्म "आज" [1987] में हुआ था, हालांकि फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1991 में निर्देशक राज सिप्पी की फ़िल्म "सौगंध" से की है। अक्षय कुमार को फ़िल्म "अजनबी" [2001] के लिए 'सर्वश्रेष्ठ खानायक' का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला है।

         अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 में पंजाब के अमृतसर में हुआ है। वैसे उनका मूल नाम राजीव हरिओम भाटिया था। बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने अपना नाम कानूनी तौर पर अक्षय कुमार रख लिया है। उन्हें बॉलीवुड के सबसे मेहनती अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

       अक्षय हर साल कई फ़िल्मों में काम करते है और अलग-अलग विषयों पर आधारित फ़िल्में करते है।

      एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फ़िल्मों में उनका अभिनय सराहा गया है। "हेरा फेरी" , "एयरलिफ्ट" , "टॉयलेट: एक प्रेम कथा" , "रुस्तम" और "केसरी" जैसी फ़िल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है।

ऋतिक रोशन  : -----  

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
डांसिंग सुपरस्टार ऋतिक रोशन 
                    ऋतिक रोशन ने अपना फ़िल्मी सिल्वर स्क्रीन पर 1980 में निर्देशक जे. ओमप्रकाश की फ़िल्म "आशा" में एक बाल कलाकार के रूप में पदार्पण किया। उनकी लीड एक्टर के रूप में 2000 में उनके पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फ़िल्म "कहो ना ...प्यार है" यह उनकी पहली ही फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

                  10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्मे ऋतिक रोशन का वास्तविक नाम ऋतिक राकेश नागरथ है, जबकि उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में "डांसिंग सुपरस्टार" के नाम से भी जाना जाता है।

                 ऋतिक अपनी शानदार एक्टिंग, बेहतरीन डांस और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते है। फ़िल्म "कहो ना ...प्यार है" से देखते ही देखते सुपरस्टार बन गए।

            "कृष" ,"कोई मिल गया" , "जोधा अकबर" और "वॉर" जैसी फ़िल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए है। उनके डांस और एक्शन दर्शकों को हमेशा प्रभावित करते रहेंगे।                                 
             

 अजय देवगन : ----   

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
                            गंभीर और दमदार अजय देवगन 

                 अजय देवगन ने अपना फ़िल्मी डेब्यू 1985 में निर्देशक बापू की फ़िल्म "प्यारी बहना" से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। इस फ़िल्म के लीड रोल में मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे थे। जबकि बॉलीवुड में उनकी प्रथम फ़िल्म "फूल और कांटे" है। यह एक ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्म थी।

              अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को भारत के पंजाब स्थित अमृतसर में हुआ है। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। अजय बॉलीवुड के सबसे गंभीर और दमदार अभिनेताओं में गिने जाते है। उन्होंने कई तरह की फ़िल्मों में काम किया है और हर किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

                 "दृश्यम" , "सिंघम" , "तानाजी" , "गंगाजल" और "ओमकारा" जैसी फ़िल्मों ने उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया। अजय देवगन की अभिनय शैली शांत लेकिन बेहद प्रभावशाली मानी जाती है।
  

रणबीर कपूर : ----

                                                                       
https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
नई पीढ़ी के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर 
                        रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में 2007 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की फ़िल्म "सांवरिया" से डेब्यू किया था। यह फ़िल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर के अभिनय को सराहा गया। इस फ़िल्म में पहली बार फ़िल्म में डेब्यू करनेवाली उनकी को-स्टार सोनम कपूर थी।

                  रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को मुंबई में हुआ। उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार थे।

               रणबीर नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाषाली अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने अपने अभिनय से साबित किया है कि वे किसी भी तरह का किरदार निभा सकते है।

             "रॉकस्टार" , "बर्फी" , "ये जवानी है दीवानी" , "संजू" और "एनिमल" जैसी फ़िल्मों ने उन्हें आधुनिक दौर का बड़ा सितारा बना दिया। रणबीर की खासियत है कि वे अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते है।   

रणवीर सिंह : - 

 
अपनी स्टाइल के लिए मशहूर रणवीर सिंह  
 
 
                     रणवीर सिंह ने 2010 में निर्देशक मनीष शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म "बैंड बाजा बारात" से बॉलीवुड की फ़िल्मों में पदार्पण किया। उस फ़िल्म में उनकी को-स्टार थी अनुष्का शर्मा। इस फ़िल्म को फ़िल्मफेयर का "सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म" का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

                  रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उनका असली नाम 'रणवीर सिंह भवनानी' है। बॉलीवुड में रणवीर अपनी ऊर्जा, स्टाइल और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते है। उन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल की है।

                "बाजीराव मस्तानी" , "पद्मावत" , "गलीबॉय" और "सिम्बा" जैसी फ़िल्मों में उनका अभिनय बेहद सराहा गया। रणवीर सिंह हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते है और अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करते है।नई    
टाइगर श्रॉफ़  : ---                                                                             
https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
मार्शल आर्ट के माहिर टाइगर श्रॉफ़ 

                        टाइगर श्रॉफ़ ने 2014 में निर्माता साज़िद नाडियाडवाला का एक्शन रोमांटिक फ़िल्म "हीरोपंती" से अपना फ़िल्मी करियर आरम्भ किया था। टाइगर श्रॉफ़ स्वयं मार्शल आर्ट में माहिर है। उन्हें "हीरोपंती" फ़िल्म के लिए 'फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू' के लिए भी चुना गया था।

                     टाइगर श्रॉफ़ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ है। उनका बचपन का नाम 'जय हेमंत श्रॉफ़' है। उनके पिता जैकी श्रॉफ़ स्वयं एक लोकप्रिय अभिनेता है। टाइगर बॉलीवुड के सबसे फिट और शानदार एक्शन हीरो में गिने जाए है। उनकी फ़िल्में खासतौर पर युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय है।

                      "बागी" और "हीरोपंती" जैसी फ़िल्मों में उनके एक्शन और डांस को दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया। टाइगर की सबसे बड़ी ताकत उनकी फिटनेस और स्टंट करने की क्षमता है।   

कार्तिक आर्यन  : ----                                                                              

https://www.bollymeezon.com/2026/03/top-10-bollywood-actors-2026.html
नई पीढ़ी के उभरते सुपरस्टार कार्तिक आर्यन 

                कार्तिक आर्यन ने 2011 में निर्देशक लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म "प्यार का पंचनामा" से बॉलीवुड की फ़िल्मों में डेब्यू किया। वे 2019 के 'फोर्बेस इंडिया' की सेलेब्रिटी 100 सूची में शामिल थे।

               कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवम्बर 1990 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। उनका वास्तविक नाम 'कार्तिक तिवारी' है। कार्तिक नई पीढ़ी के उभरते हुए सुपरस्टार है। उन्होंने अपनी अलग शैली हुए सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

            "सोनू के टीटू की स्वीटी" , "भूलभुलैया 2" और "प्यार का पंचनामा" जैसी फ़िल्मों ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग और संवाद बोलने की शैली काफ़ी पसंद की जाती है।

             बॉलीवुड के हिन्दी सिनेमा का इतिहास कई महान अभिनेताओं से भरा पड़ा है, लेकिन आज के दौर में ये दस अभिनेता अपनी प्रतिभा और लोकप्रियता के कारण सबसे आगे नज़र आते है। इन कलाकारों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की बल्कि अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में भी ख़ास जगह बनाई है।

               समय के साथ नई प्रतिभाएँ सामने आ रही है। लेकिन इन अभिनेताओं का योगदान हिन्दी सिनेमा को नई उंचाईयों तक ले जाने में महत्त्वपूर्ण है। आनेवाले वर्षों में भी दर्शकों को इन सितारों से कई शानदार फ़िल्मों की उम्मीद बनी रहेगी।

 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
importScripts("https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.sw.js"); "" DMCA.com Protection Status