google-site-verification: google42cb1798d102aebe.html The Kerala Story 2" कहानी जिसने मचा दी बहस - BOLLYMEEZON

Header Ads

The Kerala Story 2" कहानी जिसने मचा दी बहस

                                                                       

                                                              
                        " द केरला स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड "के फिल्म का पोस्टर  


                2023 में प्रदर्शित चर्चित फिल्म " द केरला स्टोरी " की अगली कड़ी माना जाही " द केरला स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड " का निर्माण विपुल    अमृतलाल शाह ने किया है,जबकि इस फिल्म का निर्देशन कमलखया         नारायण सिंह किया है। लेकिन इस बार फिल्म की कहानी सिर्फ कुछ लड़कियों तक सिमित नहीं रहती - बल्कि पुरे सामजिक ताने - बाने को छूती है। 

           27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होनेवाली है। एकबार फिर कहानी कहने का अंदाज़ वास्तविक जीवन की सच्चाई पर लौटता है। जिसमे वास्तविक पीड़ितों की आवाजें, सबके सामने छिपी सच्चाई और हमारे अपने पड़ोस में घटित हो रही कहानियां सामने आती है।  

Telegram Channel Join Now
Whatsapp channel Join Now
Facebook Page Join Now
         

  फिल्म के स्टारकास्ट : ---         

 

      उल्का  गुप्ता                            ऐश्वर्या ओझा                           अदिति भाटिया                       

              

1 ] उल्का गुप्ता:—

                  एक प्रतिष्ठित भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री है, जो दोनों माध्यमों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है।

              उल्का गुप्ता का जन्म बिहार के सहरसा जिले में 12 अप्रैल 1997 को हुआ है। उल्का ने अपनी मनमोहक उपस्थिति और बेमिसाल प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में क़दम रखा है।

2] ऐश्वर्या ओझा:—

                         एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। जिन्होंने डिजिटल जगत में पदार्पण के साथ प्रसिद्धि हासिल की है।

                      ऐश्वर्या ओझा का जन्म इंदौर में 4 दिसम्बर 1995 को हुआ है। परन्तु उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ है।

3] अदिति भाटिया:—

                   एक भारतीय अभिनेत्री है, जिन्हे टेलीविज़न शृंखला "टशन-ए-इश्क़" , "ये है मोहब्बते" [2013] , "शूट आउट एट लोखंडवाला" [2007] और फ़िल्म "विवाह" [2006] के लिए जाना जाता है। उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 29 अक्टूबर 1999 को हुआ था।

                  इनके आलावा फ़िल्म में युक्तम खोसला, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह ओजला के किरदार भी है।
 

फ़िल्म की कहानी का विस्तृत सार:—

               "द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड" फ़िल्म की शुरुआत केरल राज्य के शांत दिखने वाले एक कस्बे से आरम्भ होती है। इस कस्बे में तीन साधारण हिन्दू परिवारों की बेटियाँ अपनी कॉलेज की पढ़ाई और अपने सपनो में मग्न, ज़िन्दगी जी रही होती है।

              ये तीनो लड़कियाँ अलग-अलग परिस्थितियों में प्रेम में पड़ती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है। जैसे दोस्ती, बातचीत, भरोसा ... वहीं धीरे-धीरे रिश्तों में अजीब बदलाव नज़र आने लगता है।

             कुछ समय पश्चात तीनो लड़कियों को अहसास होता है कि जिन लोगों पर उन्होंने विश्वास किया है वे किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। यह नेटवर्क भावनात्मक कमजोरी का लाभ उठाकर लड़कियों की पहचान, सोंच और धर्म तक बदलने का प्रयास करते है।

            यहाँ फ़िल्म सिर्फ़ "लवस्टोरी" नहीं रहती, बल्कि यह दिखाती है कि कैसे मानसिक दबाव, अकेलापन और झूठे सपने किसी इंसान को भीतर से तोड़ सकते है।

          फ़िल्म की कहानी में यह दिखाया गया है कि एक लड़की टूट जाती है, दूसरी विरोध करती है और तीसरी अपने परिवार तक पहुँचने का प्रयास करती है। इन तीनो लड़कियों की यात्राएँ अलग-अलग रास्तों पर जाती है, लेकिन मंज़िल एक ही है। अपनी असली पहचान वापस पाना

         "द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड" का मज़बूत हिस्सा यह है कि यहाँ कोई सुपरहीरो नहीं आता। लडकियाँ ख़ुद लड़ती है-डर, भ्रम और सिस्टम से।

    कहानी धीरे-धीरे व्यक्तिगत दर्द से निकलकर राष्ट्रीय बहस में बदल जाती है " क्या प्यार की आड़ में किसी की आज़ादी छीनी जा सकती है?




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
importScripts("https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.sw.js"); "" DMCA.com Protection Status