आंचल सिंह का जीवन परिचय: मॉडलिंग से वेब सीरीज़ तक का प्रेरणादायक सफर
Aanchal Singh ka jeevan parichay
भारतीय मनोरंजन उद्योग की दुनिया में कई नई प्रतिभाएँ स्क्रीन पर नज़र आ रही है, जिन प्रतिभाओं में अपनी कड़ी मेहनत और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में दस्तक दी है। ऐसी ही उभरती हुई प्रतिभाओं में से एक अभिनेत्री को हम आँचल सिंह के नाम से परिचित हुए है। आँचल सिंह हिन्दी सिनेमा की फ़िल्मों में और अधिक देखे जानेवाले वेब सीरीज में अपने प्रभावशाली अभिनय के कारण इस रंगीली दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है।
आँचल सिंह की स्क्रीन उपस्थिति, आत्मविश्वास और भावनात्मक अभिनय ने उन्हें नई पीढ़ी की प्रतिभाषाली अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा :—-
आँचल सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1992 में पंजाब स्थित चंडीगढ़ में हुआ है। आँचल सिंह दो भाई-बहनो में छोटी है। उनके पिता भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी है और उनकी माँ लेक्चरर है।
उनके बड़े भाई दिल्ली में स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंसलटेंट है। उनके परिवार का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव है और माता-पिता मुख्य रूप से चिकित्सा तथा ध्यान में लगे रहते है।
आँचल सिंह को बचपन से ही अभिनय और कला के प्रति विशेष रूचि थी। उन्होंने वायु सेना स्वर्ण जयंती कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से राजीनीति विज्ञान [ऑनर्स] में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
आँचल सिंह की विशेषता यह भी है कि वह आंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ज्योतिषी और टैरो कार्ड रीडर की महारत भी रखती है।
वे स्कूल और कॉलेज के दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाटकों में हिस्सा लेती थी। मंच पर अभिनय करने का अनुभव ही उनके भीतर आत्मविश्वास और रचनात्मकता को विकसित करता गया।
मॉडलिंग से अभिनय तक का सफर :-------

सैमसंग के विज्ञापन में भी रणबीर कपूर के साथ नजर आयी थी।
आँचल सिंह का अभिनय क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुवात की थी। वे अनेक विज्ञापनों और ब्रांड कैंपेन में नज़र आती थी।
आपको याद आया होगा, आईटीसी के "विवेल" साबुन का ब्रांड कैंपेन इसके आलावा लोरियल, एलजी और कई सौंदर्य तथा एफएमसीजी ब्रांड के लिए टीवी विज्ञापनों में काम किया है। इसी ब्रांड कैंपेन फेयर एंड लवली का विज्ञापन तो याद आया ही होगा। खैर, सैमसंग के विज्ञापन में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका हासिल हुआ था।
आँचल सिंह ने करीब 100 से अधिक टेलीविजन विज्ञापनों में अभिनय कर वे एक लोकप्रिय विज्ञापन चेहरा बन गई थी। उनके अन्य ब्रांड्स में तनिष्क, हॉर्लिक्स, ओरिएंट पीएसयू और कल्याण ज्वेलर्स भी शामिल है।
उन्होंने मॉडलिंग के दौरान कैमरे के सामने काम करने का अच्छा अनुभव मिला, जिसने आगे चलकर उनके अभिनय में चार चाँद लगा दिए।
मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने अभिनय की बारीकियों को समझा। इसके बाद उन्होंने फ़िल्मों और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने शुरू किये। शुरूआती दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने अंततः सफलता की मंज़िल पर पहुँचा दिया।

अभिनय करियर की शुरुआत : ----
आँचल सिंह फिल्म " श्री सिद्धार्त "में राजकुमारी यशोदरा की भूमिका में
आँचल सिंह ने 2013 में गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित एक जीवनपरक फ़िल्म "श्री सिद्धार्त गौतम" से सिनेमा के बड़े स्क्रीन पर पदार्पण किय। यह फ़िल्म करीब 20 देशों में विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शित हुई थी।
"श्री सिद्धार्त गौतम" फ़िल्म का निर्देशन श्रीलंकाई निर्देशक अमन वीरमन ने किया था, जबकि इस फ़िल्म के अन्य कलाकार श्रीलंका के ही थे।
आँचल सिंह ने इस फ़िल्म में "राजकुमारी यशोदरा" का किरदार निभाया था। उनके अभिनय से प्रसन्न होकर श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से उनका अभिनंदन किया था।
इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स और वेब कंटेंट से की थी। डिजिटल प्लेटफार्म के बढ़ते प्रभाव के चलते अनेक नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया और आँचल सिंह ने भी इस अवसर का पूरा लाभ उठाया।
आँचल सिंह का अभिनय दर्शकों और निर्माताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा था। उनकी खासियत यह है कि वे अपने किरदारों को बहुत ही स्वाभाविक ढंग से निभाती है। चाहे भावनात्मक दृश्य हो या गंभीर संवाद वे हर भूमिका में वास्तविकता का अहसास कराती है। बस, उनकी इसी खासियत का परिणाम हमने "श्री सिद्धार्त गौतम" फ़िल्म के जरिये जाना है।



Post a Comment