फिल्म " छावा " का पोस्टर शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर आधारित हिंदी भाषा की ऐतिहासिक फिल्म " छावा " द्वितीय छत्रपति संभाजी के जीवन पर बनाई गई है। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म के तहत निर्माता दिनेश विजान ने किया है,तो लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। " छावा " फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदना तथा अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका रही है। 🎬 रिलीज़ हुई 14 फेब्रुवारी 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹708.5 cr [इंडिया ग्रॉस ₹ 708.5 करोड़ + ओवरसीज ₹ 88.5 करोड़ 👌 2025 का सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली हिंदी फिल्म, शानदार दर्शक समर्थन और लम्बे रन ने इसे हिट बनाया है। 2] सैयारा : - मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म " सैयारा " का पोस्टर यशराज फिल्म्स के तहत निर्मित फिल्म " सैयारा " को मोहित सूरी के निर्देशन में बनाया गया है। यह हिंदी भाषा की संगीतमय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। वैसे यह कोरियाई फिल्म " अ मूमेंट टू रिमेम्बर "[2004] पर आधारित है।
🎬 रिलीज़ हुई 18 जुलाई 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹ 579.2 करोड़ 👌 रोमांटिक ड्रामा जिसने भारत और आंतरराष्ट्रीय दोनों हिस्सों में शानदार प्रदर्शन किया है। 3 ] वॉर 2 : -
फिल्म " वॉर 2 "का पोस्टर जिसमे ऋतिक रोशन और जूनियर एन. टी. रामाराव है। आदित्य चोपड़ा द्वारा यशराज फिल्म्स के तहत भारतीय - थ्रिलर फिल्म " वॉर 2 " का निर्माण किया गया है, जिसका सफल निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एन. टी. रामाराव और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में है। 🎬 रिलीज़ हुई 14 अगस्त 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹ 303.2 करोड़ 👌 बड़े बजट वाली स्पाई एक्शन फिल्म, तीसरे सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी। 4 ] हाउसफुल 5 : - फिल्म " हाउसफुल 5 " का पोस्टर हाउसफुल 5 एक 2025 भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो तरुण मनसुखानी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है और प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोज खान द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार है। 🎬 रिलीज़ हुई 6 जून 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹ 303.2 करोड़ 👌 यह कॉमेडी-मसाला एंटरटेनर ने औसत-सी कलेक्शन की, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। 5 ] सिकंदर : - साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म " सिकंदर " का पोस्टर साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म " सिकंदर " हिंदी भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो ए. आर. मुरुगादॉस द्वारा लिखित एवं निर्देशित है। इसमें सलमान खान, रश्मिका मंदना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतिक स्मिता पाटिल और किशोर मुख्य भूमिका में है। 🎬 रिलीज़ हुई 30 मार्च 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹176.2 करोड़ 👌 यह एक स्टारडम-बेस्ड एक्शन-ड्रामा ने ठोस बिज़नेस किया। 6 ] स्काईफ़ोर्स : - मैडॉक द्वारा निर्मित फिल्म " स्काई फ़ोर्स " फिल्म का पोस्टर। मैडॉक फिल्म्स और जिओ स्टूडियो द्वारा निर्मित "स्काईफाॅर्स " एक हिंदी भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1965 के भारत पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले पर केंद्रित है। इस फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार और नवोदित वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर की भूमिका है।
🎬 रिलीज़ हुई 24 जनवरी 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹ 168.9 करोड़ 👌 एयर स्ट्राइक थीम वाली फ़िल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की। 7 ] रेड : - क्राइम थ्रिलर फिल्म " रेड 2 " का पोस्टर हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म " रेड 2 " को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। यह " रेड 2 " फिल्म [2018] का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर के साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में है। 🎬 रिलीज़ हुई 1 मई 2025 💰 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस : लगभग ₹ 243.0 करोड़ 👌 ऐक्शन-ड्रामा का सेक्वल दर्शकों ने सराहा — Top 10 सूची में शामिल। 8] तेरे इश्क में : - कलर येलो प्रोडक्शंस और टी - सीरीज फिल्म के बैनर तले बनी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म " तेरे इश्क में " का निर्देशन आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने सहनिर्मित किया है। इसमें धनुष और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। 🎬 रिलीज़ हुई 28 नवंबर 2025 💰 भारत में नॉस्ट ₹93.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार — रोमांटिक फीचर ने अच्छा प्रदर्शन किया। 9 ] धुरंधर : - हिंदी स्पा ई एक्शन थ्रिलर फिल्म "धुरंधर " का पोस्टर भारतीय हिंदी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म " धुरंधर " का निर्माण निर्माता - निर्देशक आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की प्रमुख भूमिकाएं है। 🎬 रिलीज़ हुई : 5 दिसम्बर 2025 💰 पहले 3 दिनों में ~ ₹70–90 करोड़ + और 100 करोड़ के करीब पहुँच रही है — डिस्ट्रिब्यूशन रिपोर्ट्स में जारी आंकड़े दर्शा रहे हैं कि यह हिट बनने की दिशा में है।
|
Post a Comment