जुलाई 2023 में आनेवाली फ़िल्में


                                         

                      कुछ दिनों पूर्व  देशभर के सिनेमा घरों में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म '' द कश्मीर फाइल्स '' ने तहलका मचा रखा था। वह तहलका शांत होते होते इसी बीच निर्माता विपुल शाह द्वारा निर्मित एवं सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म '' द केरला स्टोरी '' ने भी सत्य घटनाओ से प्रेरित होकर जनता की आँखें खोलने का एक प्रयास मात्र किया है। 

                 इसी श्रृंखला में अब निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह की फिल्म '' अजमेर 92 '' सिनेमाघरों में सत्य परोसने को  तैयार है। 

आगामी फिल्म '' अजमेर 92 '' का पोस्टर

फिल्म    : -    फिल्म '' अजमेर 92 ''  रिलीज़ 14 जुलाई 2023                    

निर्माता  : -  उमेश कुमार।                  निर्देशक  : - पुष्पेंद्र सिंह। 

लेखक    : -  सूरज पाल रजक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह।

कहानी   : -  90 के दशक में राजस्थान अजमेर में हुए इस घटना को हम आज भी '' अजमेर सेक्स स्कैंडल '' के नाम से जानते है। 

                 '' अजमेर 92 '' फिल्म में 1992 के ब्लैकमेल काण्ड को दर्शाया जा रहा है। ब्लैकमेलिंग काण्ड का खुलासा 1992 में पत्रकार संतोष कुमार ने किया था। इस ब्लैकमेलिंग और रेप काण्ड की शिकार अधिकतर स्कूल और कॉलेज जानेवाली लड़कियाँ थी। इस घटना ने सारे देश को झकझोर कर रख दिया था। इनमे से अधिकतर लड़कियों ने तो आत्महत्या कर ली थी। 

स्टारकास्ट : - 

                  करण वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, इशान मिश्रा, आकाश दहिया, मनोज जोशी, ज़रीना वहाब, सयाजी शिंदे, बृजेन्द्र काला, शालिनी कपूर, अलका अमिन, उन्नति पांडेय, शहनवाज़ खान, महेश बलराज,सीरत कौर और अनूप गौतम।                                                    

आगामी फिल्म '' 72 हूरें '' का पोस्टर  

 फिल्म '' 72 हूरें ''  रिलीज़ 7 जुलाई 2023

  निर्माता :- किरण डागर        निर्देशक : - संजय पूरन सिंह चौहान।

                लेखक  : - अनिल पांडे और जुनैद वसी। 

      कहानी  : -   इस फिल्म में 72 हूरों का जिक्र किया गया है। एक दाढ़ी वाला शख्स लोगों को 72 हूरों के विषय में बताता है। इसके पश्चात ऐसे लोग होते है जो जिहाद करने के लिए तैयार नजर आते है। इस फिल्म के ट्रेलर में गेटवे ऑफ इंडिया पर बम धमाके की झलक दिखाई गयी है। फिल्म में आतंकवाद की काली दुनिया का सच दिखाया गया है। 

स्टारकास्ट : - 

                     सरु मैनी, आमिर बशीर, पवन मल्होत्रा, रशीद नाज़, अशोक पाठक, विजय सनप, नरोत्तम बैन, भवानी बशीर यासिर, मुकेश अग्रहरि और नम्रता दीक्षित।  

                                        

आगामी फिल्म '' स्त्री '' का पोस्टर

आगामी फिल्म '' स्त्री '' : - रिलीज़

          निर्माता  : - दिनेश विजन।   निर्देशक  : - अमर कौशिक। 

                                    लेखक : - निरेन भट्ट। 

          प्रॉडक्शन कंपनी : - मैडॉक फिल्म्स और डी 2 आर फिल्म्स। 

         कहानी  : - '' स्त्री '' भारत के कर्नाटक की एक वास्तविक घटना पर            आधारित है। यह '' नाले बा '' से लिया गया है, जिसका अर्थ है कल            आना। उस चुड़ैल के लिए जो कर्नाटक राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में से          आती है। 

                          '' स्त्री 2 '' की कहानी उस शॉट से शुरू होगी, जहाँ श्रद्धा             बस में चढ़कर उसकी जान लेने की कोशिश करती है और बाद में            बस कंडक्टर को पता चलता है वह गायब है। चंदेरी गांव के लोगों ने          मान लिया है कि उन्हें स्त्री से छुटकारा मिल गया है, लेकिन ऐसा               नहीं है। गांव के लोगों ने उसके साथ जो बुरे काम किये थे उनका               बदला लेने के लिए चुड़ैल फिर आयेगी। 

   स्टारकास्ट : - 

          श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, वरुण धवन, अभिषेक बेनर्जी, अपारशक्ति खुराना, नवीन सिंह, आकाश दाभाडे और अभिषेक सिंह राजपूत।       

                                       

आगामी फिल्म '' नीयत '' का पोस्टर

आगामी फिल्म '' नीयत '' : - रिलीज़ 7 जुलाई 2023 

निर्माता : -  विक्रम मल्होत्रा।     निर्देशक : - अनु मेनन। 

लेखक   : -  

                अनु मेनन, गिरवानी ध्यानी, अद्वैत कला और प्रिया वेंकटरमन ने लिखा है।

कहानी:-

जब निर्वासित अरबपति आशीष कपूर के जन्मदिन समारोह में एक रहस्यमय हत्या होती है, तो जासूस मीरा राव को कुटिल उद्देश्यों को उजागर करने के लिए अपने सभी कौशल का उपयोग करना होगा कारण संदिग्ध कपूर के करीबी परिवार और दोस्त ही है।

स्टारकास्ट:-

            विद्या बालन, राम कपूर, राहुल बोस, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी, अमृता पूरी, दानेश रजवी और प्राजक्ता कोली।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
importScripts("https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.sw.js"); "" DMCA.com Protection Status