बॉलीवुड के शीर्ष प्रोड्यूसर विजय आनंद
![]() |
| गोल्डन बॉय के नाम से विख्यात निर्माता - निर्देशक विजय आनंद |
निर्माता विजय आनंद का फ़िल्मी योगदान भारतीय सिनेमा में अमिट रहेगा। उन्होंने अनेक कालजयी फ़िल्में बनाई है, जैसे " गाइड " [1965], " तीसरी मंजिल " [1966], " ज्वेलथीफ " [1967] और " जॉनी मेरा नाम " [1970] जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विजय आनंद ने अपनी अधिकांश फ़िल्में इन - हाउस बैनर " नवकेतन फिल्म्स " के लिए बनाई, जो आनंद परिवार का हिस्सा है।
उन्हें हिंदी सिनेमा जगत में " गोल्डन बॉय " के नाम से भी जाना जाता था। विजय आनंद एक प्रमुख भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेता थे। उनको हिंदी सिनेमा जगत में एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ था। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में अत्याधिक महत्वपूर्ण रहा है, खासकर 1960 और 1970 दशकों में।
![]() |
| निर्माता विजय आनंद |
जन्म एवं शिक्षा : -
विजय आनंद का जन्म पंजाब के गुरदासपुर स्थित एक सफल और समृद्ध वकील पिशोली लाल आनंद के घर 22 जनवरी 1934 को हुआ था। वे नौ भाई - बहनों में सबसे छोटे थे। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी।
![]() |
| देवबन्धु विजय आनंद,चेतन आनंद और देव आनंद |
निर्माता और निर्देशक चेतन आनंद और मशहूर अभिनेता देव आनंद उनके भाई थे। उनकी बहन फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की माताजी शीलकांता कपूर थी।
विवाह : -
विजय आनंद ने अपनी बड़ी बहन की बेटी, सुषमा कोहली से 1978 में विवाह किया था। यह मामा - भांजी की जोड़ी भारतीय समाज में वर्जित है और जब ऐसा उन्होंने किया तो, इस जोड़े को कई तरफ से विरोध का सामना करना पड़ा था।
खासकर, अपने परिवार के विरोध के बावजूद उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहा जो जीवन भर कायम रहा। उनका एक बेटा है जिसका नाम वैभव आनंद है।
करियर : -
हालांकि, विजय आनंद का करियर एक अभिनेता, पटकथा लेखक, संपादक और निर्माता के रूप में रहा है। लेकिन उन्हें मुख्य रूप से एक निर्देशक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुवात 1957 की सुपरहिट फिल्म " नौ दो ग्यारह " से की थी। जिसमे विजय आनंद के भाई देव आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इस फिल्म की शूटिंग केवल 40 दिनों में की गयी थी।
विजय आनंद की सुपर हिट फिल्म " नौ दो ग्यारह " का पोस्टर
निर्देशक के रूप में विजय आनंद की कुछ अन्य सफल फ़िल्में है " काला बाजार " [1960], " गाइड " [1965], " तीसरी मंजिल " [1966], " ज्वेल थीफ " [1967], " जॉनी मेरा नाम " [1970], " तेरे मेरे सपने " [1971], " राम बलराम " [1982], और " राजपूत " [1982] इनमे से लगभग सभी फ़िल्में नवकेतन फिल्म्स द्वारा बनायी गयी थी।
विवाह : -
विजय आनंद ने अपनी बड़ी बहन की बेटी, सुषमा कोहली से 1978 में विवाह कर लिया था। यह मामा - भांजी की जोड़ी भारतीय समाज में वर्जित है और जब ऐसा उन्होंने किया तो, इस जोड़े को कई तरफ से विरोध का सामना करना पड़ा था।
खासकर, अपने परिवार के विरोध के बावजूद उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहा जो जीवन भर कायम रहा। उनका एक बेटा है, जिसका नाम वैभव आनंद है।
![]() |
| वैभव आनंद |







Post a Comment