मशहूर कॉमेडियन मयिलसामी


       का निधन साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका।

https://www.makeinmeezon.com/2023/03/mayilsaami.html
मयिलसामी
             कॉमेडियन जिन्होंने अपने चार दशकों के लम्बे कैर्रिएर में 200 से अधिक फिल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिकाएँ निभाई। ऐसे बेहतरीन  अभिनेता मायिलसामी का 19 फरवरी 2023 में निधन हो गया।

         अपनी मिमिक्री कला के माध्यम से तमिलनाडु में दूरदर्शन के हिट शो "कॉमेडी टाइम" के जरिये लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे। वैसे उनकी फिल्मों में फिल्म "गिल्ली" [2004] , "कंचना" [2011] , "वीरम" [2014] , "कंचना-2" [2015] , "वेदालम" [2015] और "कसू मेला कसू" [2018] जैसी फ़िल्में शामिल है।

          "बॉलीवुड" की तर्ज पर बनी "कॉलीवूड" के मयिलसामी का जन्म 2 अक्टूबर 1965 में तमिलनाडु स्थित इरोड जिले के सत्यमंगलम नामक गाँव में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम शांता है।

https://www.makeinmeezon.com/2023/03/mayilsaami.html
 मयिलसामी  की पहली फिल्म का पोस्टर
         मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी ने " कोलीवूड " के सिनेमा जगत में 1980 में पदार्पण किया। उन्हें अपने फ़िल्मी जीवन को गति देने का एक छोटा-सा अवसर 1984 में निर्माता के. भाग्यराज द्वारा निर्मित फिल्म "धावनी कनवुगल" में मिला। इस फिल्म को दक्षिण के जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा ने दिया था।

     मायिलसामी "टॉलीवूड" के मनोरंजन जगत में एक लोकप्रिय एवं अनुभवी टेलीविजन कलाकार माने जाते थे। उनके बेदाग़ कॉमिक टाइमिंग के कारण उन्हें जाना जाता था। इसी वजह से उन्हें तमिल फिल्मों में भूमिकाएँ मिलती रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
DMCA.com Protection Status