SEO का अर्थ क्या  है 
                             और यह क्यों जरुरी  है ?
                                                                                 
https://www.makeinmeezon.com/2019/04/seo.html


                    गूगल पूरी दुनिया का सबसे पॉप्युलर सर्च इंजन है।  इसके आलावा बिंग तथा याहू भी बड़ा सर्च इंजन  है।  हम SEO की मदद से अपने ब्लॉग को सभी सर्च इंजन पर नंबर 1 स्थान पर रख सकते है। 
        हम जब कभी गूगल पर जाकर कुछ भी कीवर्ड टाइप कर सर्च करते है तो उस कीवर्ड से सम्बंधित जितने भी कंटेंट होते है वो गूगल दिखा देता है। ये सारे कंटेंट विभिन्न ब्लॉग से आते है। जैसे जो कंटेंट हमें सबसे ऊपर दिखाई देता है वह गूगल में नंबर 1 रैंक पर होता है।  इसी कारण सबसे पहले नजर आता है।  प्रथम रैंक पर होने से उस ब्लॉग पर ट्रैफिक अधिक आता है और उस ब्लॉग की इनकम अधिक होती है। इस कारण आर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने के लिए SEO का प्रयोग हमें करना महत्वपूर्ण होता है। 
            SEO : --  क्या आप जानते है SEO का अर्थ नहीं ना तो चलिए पहले हम इसका अर्थ समझते है एस ई ओ [ SEO] सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन [ search engine optimization ] इसका पता तो चल ही गया  है परन्तु इसका इतना महत्त्व क्यों होता है , यह हम जानने का प्रयास करेंगे।  
             SEO ब्लॉग के लिए क्यों जरुरी होता है ? यह प्रश्न हर नए ब्लॉगर के मन में उठता है। आज इस डिज़िटल युग में हमें ऑनलाइन का सहारा लेना पड़ता है , जिस कारण हमें करोड़ों लोगों के सामने हमारा अपना कंटेंट पेश करने का अवसर मिलता है। लेकिन केवल कंटेंट लिख देने से हमारा कंटेंट सर्च इंजन के प्रथम पन्नो पर नहीं दिखेगा।  इसके आलावा कोई विजिटर हमारे ब्लॉग पर नहीं पहुँच पायेगा। कारण अधिकतर विज़िटर्स प्रथम पन्ने को अधिक पसंद करते है। 
              इसके लिए अपने लेख का सहीं ढंग से seo करना होगा , जैसे उन्हें सहीं ढंग से ऑप्टीमाइज़्ड करना होगा जिससे वो सर्च इंजन में रैंक कर सके।  
              आप कितना भी अच्छी तरह लेख लिख ले फिर भी वह रैंक नहीं करेगा कारण seo ब्लॉग्गिंग का महत्वपूर्ण घटक है इसलिए अगर आपका लेख ठीक तरह से रैंक नहीं हुआ तो उस कारण आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने की संभावनाएं कम ही होगी।  हमारी मेहनत व्यर्थ लगेगी।  इसी कारण आप ब्लॉग्गिंग को लेकर गंभीर हो तो आपको SEO के बारे में जानकारी जरूर रखनी होगी। इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा वैसे SEO का कोई नियम नहीं होते है बल्कि ये गूगल अल्गोरिथम्स के ऊपर आधारित होते है और वे निरंतर बदलते रहते है। 
               आज हमें एक बात यह भी याद रखनी होगी कि कोई भी SEO एक्सपर्ट नहीं बना है जो की उसने इसमें महारत प्राप्त की हो।  SEO ऐसा है कि समय के साथ साथ और जरुरत के हिसाब से बदलता रहता है।  परन्तु SEO के अपने कुछ फंडामेंटल्स है।  जो की हमेशा समान रहते है।  इसी कारण हम ब्लोगर्स  को हमेशा स्वयं को seo टेक्निक्स से अपडेटेड रहना चाहिए।  इस कारण हमें मार्किट में चल रहे ट्रेंड्स के विषय में जानकारी मिलेगी , जिस कारण हम अपने लेखों में सुधार कर सकते है और अपने लेख को रैंक करा सकते है।